Google Analytics Meta Pixel
शिवम दुबे का मजेदार वीडियो वायरल, पैपराजी से बोले- ‘मेरी बीवी आ रही है’

शिवम दुबे का मजेदार वीडियो वायरल, पैपराजी से बोले- ‘मेरी बीवी आ रही है’

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं बल्कि पैपराजी के साथ हुआ एक मजेदार वाकया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुबे एक बिल्डिंग के बाहर खड़े थे, तभी वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें देखकर वीडियो बनाना शुरू कर दिया. अचानक कैमरे देखकर दुबे थोड़े हैरान हो गए और मुस्कुराते हुए पूछने लगे कि आप लोग यहां कैसे पहुंच गए|

“मेरी बीवी आ रही है…”

पैपराजी ने जब उनकी तारीफ की और वीडियो बनाना शुरू किया तो दुबे ने हंसते हुए कहा, “मेरी बीवी आ रही है, उसके साथ वीडियो बना लेना.” उनका यह मजेदार अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े. कुछ देर बाद उन्होंने मजाक-मजाक में पैपराजी से वीडियो डिलीट करने की भी बात कही. दुबे का यह हल्का-फुल्का अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है|

टी20 वर्ल्ड कप में निभाई अहम भूमिका

हाल ही में दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली थी. उनकी इस छोटी लेकिन अहम पारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *