Google Analytics Meta Pixel
अमेरिका-इजराइल ने स्कूलों और अस्पतालों को जानबूझकर निशाना बनाया

अमेरिका-इजराइल ने स्कूलों और अस्पतालों को जानबूझकर निशाना बनाया

जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र में ईरान के स्थायी प्रतिनिधि आमिर सईद इरवनी ने दावा किया है कि 28 फरवरी से ईरान पर हुए अमेरिकी और इजराइली हमलों में अब तक 1,332 आम लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मरने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। इरवानी ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उनके मुताबिक इन हमलों में हजारों लोग घायल हुए हैं और घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलों के दौरान स्कूलों, अस्पतालों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन हमलों ने आम नागरिकों को भारी नुकसान पहुंचाया है और कई क्षेत्रों में मानवीय स्थिति गंभीर है।
मीडिया रिपोर्ट में इरवानी के मुताबिक हाल ही में ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले में 150 से ज्यादा छात्राओं की मौत हो गई। इस घटना को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई जा रही है। हालांकि अमेरिका ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उसने किसी भी नागरिक ढांचे को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया। अमेरिकी पक्ष का कहना है कि लड़कियों के स्कूल पर हुए हम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *