बलूरघाट: अक्सर लोग कुछ भी खाने पीने की चीजों लेकर खाते हैं और उनके रैपर या बॉक्स को सड़क पर ही फेंक देते हैं. लेकिन अब ऐसा करने पर एक लाख रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है. दरअसल पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में नगर निगम ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए है. नगर निगम ने सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ एक हजार से एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूले जान की बात कही है.
बलूरघाट निगग निगम की टीम के अनुसार, सड़क पर कचरा फेंकने की वजह से लोगों को परेशानी होती है. फेंका गया कचरा धीरे-धीरे बड़े ढेर में तब्दील हो जाता है. बहुत लोगों को सड़क पर चलते-चलते खाने-पीने की आदत होती है और