आगामी फिल्म ‘चरक – फेयर ऑफ फेथ’ ‘द केरल स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन द्वारा समर्थित फिल्म है। अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र पर बात करने वाली इस फिल्म को लेकर सुदीप्तो सेन का कहना है कि यह फिल्म सच्ची मानवीय कहानियों को बयां करती है और समाज की कठोर सच्चाइयों को उजागर करती है। उनका मानना है कि इस फिल्म का उद्देश्य विवाद पैदा करना नहीं, बल्कि घटनाओं को वैसे ही दिखाना है जैसे वे घटी थीं, भले ही वास्तविकताएं असहज क्यों न हों। उन्होंने कहा कि कोई भी मानवीय कहानी मुझे बहुत आकर्षित करती है। ‘द केरल स्टोरी’ की शुरुआत चार लड़कियों से हुई और मैं 3,500 लड़कियों से मिला। इसलिए, मैंने सोचा कि मुझे उनकी कहानी बतानी चाहिए। जिस तरह से मैं अपनी कहानी कहता हूं, मैं सच्चाई के जितना करीब हो सकता हूं, उतना पहुंच सकता हूं। हालांकि, मेरा उद्देश्य कभी भी विवादास्पद फिल्में बनाना नहीं रहा है, बल्कि असहज सच्चाइयों को प्रकाश में लाना रहा है। एक कलाकार के रूप में, एक कहानीकार के रूप में, मुझे लगता है कि यह कहानी सुनाई जानी चाहिए। किसी को तो इसे सुनाना ही चाहिए था। इसलिए शायद मैंने इसे चुना है।
बहस और चर्चा के बाद मिली सेंसर से मंजूरी