मुंबई । साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री काजल अग्रवाल लगभग 19 साल बाद 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में एक साथ नजर आए। यह मुलाकात सिर्फ एक फोटो तक सीमित नहीं रही, बल्कि उन दिनों की यादें भी ताजा कर गई जब दोनों ने अपने करियर की शुरुआत में साथ काम किया था। दर्शकों को उनकी लोकप्रिय फिल्मों आर्या और आर्या 2 की यादें फिर से ताज़ा हो गईं। यह अनोखा पल तब देखने को मिला जब दोनों कलाकार फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ के रेड कार्पेट पर मौजूद थे।
भव्य समारोह में कई बड़े सितारे पहुंचे थे, लेकिन जैसे ही अल्लू अर्जुन और काजल अग्रवाल की साथ में मौजूदगी सामने आई, सोशल मीडिया पर मानो यादों की बाढ़ आ गई। दोनों की कैमिस्ट्री और पुरानी दोस्ती को फैंस ने एक बार फिर प्यार से याद किया। अल्लू अर्जुन ने इस मुलाकात को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में काजल अग्रवाल के साथ एक मुस्कुराती हुई सेल्फी पोस्ट की, जिसने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी। इसके साथ उन्होंने लिखा “19 साल बाद फिर से मुलाकात हुई।” यह छोटा सा कैप्शन हजारों फैंस के दिल तक पहुंच गया और लोगों ने इस पल को खूब सराहा। फिल्मफेयर अवार्ड्स