चेन्नई का चेपॉक मैदान और संजू सैमसन…ये कॉम्बिनेशन कुछ ऐसा है जिसे देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसा होना तो आईपीएल 2026 में था, लेकिन संयोगवश उससे पहले ही ऐसा होने जा रहा है। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारतीय टीम के सामने अब करो या मरो की स्थिति है। चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में गुरुवार शाम सात बजे भारत और जिम्बाब्वे के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारत को इस मैच में सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि बड़ी जीत की जरूरत है। ऐसे में संजू सैमसन से काफी उम्मीदें होंगी। ऐसा माना जा रहा है कि वह चेपॉक में खेल सकते हैं।
क्यों हो रही सैमसन की इतनी चर्चा?
आप सोच रहे होंगे कि सैमसन और चेन्नई की इतनी बात क्यों हो रही है? तो हम आपको बता दें कि संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स से 11 सीजन आईपीएल खेलने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ रुख किया है। उन्हें पिछले साल नवंबर में सीएसके ने राजस्थान से ट्रेड किया और अपने साथ जोड़ा। सैमसन अब पीली जर्सी में आईपीएल खेलते नजर आएंगे। इससे सीएसके के फैंस काफी खुश हुए। वह सैमसन को चेपॉक में खेलते देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे, लेकिन उन फैंस के लिए इंतजार आईपीएल से पहले ही