Team India T20 World Cup 2026 Semi-Final Scenario: भारतीय टीम 26 फरवरी यानी कि गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाम्वे के खिलाफ एमए चिंदबरम स्टेडियम में उतरेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को ये मुकाबला जीतना बहुत जरूरी है. क्योंकि ग्रुप स्टेज के सभी 4 मैच जीतने के बाद भारत को सुपर 8 के अपने पहले मुकाबलें साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. 76 रनों से भारत ये मैच हार गई थी जिससे रन रेट बहुत पीछे पहुंच गया था. भारतीय टीम का मौजूदा रन रेट -3.800 हैं वहीं वेस्टइंडीज (+5.350 नेट रन रेट) और साउथ अफ्रीका (+3.800) के साथ अपने पहले मैच जीतकर पहले और दूसरे पायदान पर हैं. तीसरे पर भारत और अपना पहला मैच जिम्बाब्वे (-5.350 नेट रन रेट) से हारकर 4 स्थान पर हैं.