Google Analytics Meta Pixel
T20 WC: मांजरेकर ने भारत के मुख्य कोच पर साधा निशाना, कहा- गंभीर के लिए हर मर्ज की एक दवा हैं ‘वॉशिंगटन सुंदर’

T20 WC: मांजरेकर ने भारत के मुख्य कोच पर साधा निशाना, कहा- गंभीर के लिए हर मर्ज की एक दवा हैं ‘वॉशिंगटन सुंदर’

टी20 विश्वकप 2026 में सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। इस हार से भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल हो गया है। उसे बाकी बचे दोनों मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर भारतीय प्लेइंग-11 पर सवाल उठा रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हो रही है, वह है उपकप्तान अक्षर पटेल को बेंच पर बैठाकर वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने की। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुंदर न तो गेंदबाजी में चले और न ही बल्लेबाजी में। अब इसको लेकर संजय मांजरेकर का बयान सामने आया है। उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है।

मांजरेकर ने गंभीर पर तंज कसा

सुंदर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल दो ओवर गेंदबाजी मिली और उन्होंने बिना विकेट लिए 17 रन खर्च किए। बल्ले से सुंदर सिर्फ 11 रन का योगदान दे सके। इसके बाद मांजरेकर ने गंभीर पर तंज कसते हुए स्पोर्ट्स नेक्स्ट पर बातचीत में कहा- कैलाश जीवन, इस नाम की एक दवा हुआ करती थी पहले। अगर आपको सिरदर्द है, तो आप उसे लगा सकते थे। अग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *