Google Analytics Meta Pixel
इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली

इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली

इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। टीम ने मंगलवार रात को पाकिस्तान पर 2 विकेट की जीत दर्ज की। ENG इस एडीशन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। टूर्नामेंट के इतिहास में इंग्लिश टीम ने लगातार सबसे ज्यादा 5वीं बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में इंग्लैंड ने 165 रन का टारगेट 19.1 ओवर में 8 विकेट पर चेज कर लिया। जोफ्रा आर्चर ने सलमान मिर्जा की बॉल पर चौका मारकर जीत दिलाई।

कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंद पर 100 रन की पारी खेली। इसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स ने नाबाद 28 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने 4 विकेट झटके। उस्मान तारिक को दो विकेट मिले।

इससे पहले टॉस जीतकर बैटिंग कर रही पाकिस्तानी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 63 रनों की पारी खेली। जबकि बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रन का योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *