Google Analytics Meta Pixel
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 स्टेज का छठा मैच आज श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॅास 6.30 बजे होना है।

श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड आगे श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच 28 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 16 में न्यूजीलैंड और 6 में ही श्रीलंका को जीत मिली। 2 मुकाबले टाई रहे, जबकि एक बेनतीजा रहा। दोनों के बीच आखिरी टी-20 2025 में हुआ था। तब श्रीलंका ने 218 रन बनाए थे, न्यूजीलैंड 211 रन ही बना सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *