बुढ़ापे की सबसे बड़ी चिंता होती है बीमारी और बिल। पेंशन नियामक PFRDA एक ऐसी योजना पर काम कर रहा है, जो आपके रिटायरमेंट को ‘बीमारी और बिल’ के डर से आजाद कर सकती है। इसे नाम दिया गया है स्वास्थ्य पहल। अब आपका NPS निवेश सिर्फ रिटायरमेंट फंड नहीं, बल्कि एक मेडिकल पेंशन पूल भी बनेगा।
क्या है यह नया मेडिकल पेंशन मॉडल?
PFRDA का कहना है कि अब NPS सिर्फ एक रिटायरमेंट फंड नहीं रहेगा। तीन बड़े फंड मैनेजर, ICICI, Axis और Tata ऐसे उत्पादों पर प्रयोग कर रहे हैं, जो पेंशन को हेल्थ इंश्योरेंस के साथ बंडल करेंगे।नई योजना के तहत, एक निवेशक अपनी पेंशन बचत का 30% हिस्सा विशेष रूप से भविष्य के मेडिकल खर्चों के लिए अलग रख सकेगा। यानी यह पै