Google Analytics Meta Pixel
भारती और पति हर्ष को NDPS कोर्ट ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

भारती और पति हर्ष को NDPS कोर्ट ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा

ड्रग्स केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (NDPS) कोर्ट ने 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भारती को कल्याण जेल में और हर्ष को तलोजा जेल में रखा जाएगा। दोनों की जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई होगी। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था।

NCB ने भारती की ज्यूडिशियल कस्टडी और हर्ष की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने दोनों को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया। इस मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार 2 ड्रग पैडलर्स को कोर्ट ने 25 नवंबर तक NCB की रिमांड पर दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *