जिनेवा। जिनेवा में रूस और यूक्रेन के बीच बुधवार को बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की रूस पर भड़क गए। जेलेंस्की ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- मुझे इस जंग को खत्म करने और डिप्लोमेसी की तरफ बढ़ने के लिए हिस्टोरिकल बकवास की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह बस देर करने का तरीका है। मैंने पुतिन से कम हिस्ट्री की किताबें नहीं पढ़ी हैं और मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं उनके देश के बारे में उनसे ज्यादा जानता हूं जितना वे यूक्रेन के बारे में जानते हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि मैं रूस गया हूं, कई शहरों में, और मैं वहां बहुत से लोगों को जानता था। वे इतनी बार यूक्रेन कभी नहीं गए होंगे। वे सिर्फ बड़े शहरों में गए थे। मैं छोटे शहरों में भी गया, उत्तरी हिस्से से लेकर दक्षिणी हिस्से तक हर जगह।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जेलेंस्की ने कहा कि मैं पुतिन की सोच जानता हूं, इसीलिए मैं इन सब चीजों पर समय बर्बाद नहीं करना चाहता। यह उनके बारे में है1 उन्होंने ऐसा सिस्टम बनाने का फैसला किया है। रूसियों ने खुद को ब