मोहाली में कबड्डी टूर्नामेंट में पंजाबी सिंगर बब्बू मान के खुले अखाड़े में भीड़ बेकाबू हो गई। सिंगर मान बार-बार फैंस को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं रुके। लाइव दिखा रहा कैमरा तक नीचे गिर गया।
यह देख पंजाब पुलिस एक्शन में आ गई। मोहाली के SP ने माइक संभाल लिया। उन्होंने दो-टूक कहा कि अगर 5 मिनट में शांत न हुए तो प्रोग्राम बंद करा देंगे। सिंगर, पुलिस और टूर्नामेंट आयोजकों की मिन्नतों के बाद फैंस शांत हुए।
मोहाली में ही कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान कबड्डी प्लेयर राणा बलाचौरिया की हत्या के बाद से पुलिस सवालों के घेरे में है। हाईकोर्ट इस मामले में पंजाब के DGP गौरव यादव तक को तलब कर चुका है, जिसमें कड़ी फटकार भी लगाई।