Business Updates: यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ धनराशि; बैंक ऑफ बड़ौदा का कार लोन 0.30 फीसदी सस्ता

Business Updates: यूपीआई से निकाल सकेंगे पीएफ धनराशि; बैंक ऑफ बड़ौदा का कार लोन 0.30 फीसदी सस्ता

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के अंशधारक इस साल अप्रैल से नए मोबाइल फोन एप के जरिये यूपीआई से पीएफ राशि सीधे बैंक खातों में भेज सकेंगे। साथ ही, पासबुक देखने समेत अन्य सेवाओं का भी लाभ उठा सकेंगे। श्रम मंत्रालय की योजना के तहत ईपीएफ का निश्चित हिस्सा सुरक्षित कर दिया जाएगा, जबकि बड़ा हिस्सा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये निकासी के लिए उपलब्ध होगा। अंशधारक एप से अपने बैंक खातों में हस्तांतरण के लिए उपलब्ध ईपीएफ शेष राशि देख सकेंगे। उन्हें लेनदेन पूरा करने के लिए यूपीआई पिन के उपयोग की अनुमति दी जाएगी, जिससे धन का सुरक्षित हस्तांतरण सुनिश्चित होगा। ईपीएफओ सेवा का अभी परीक्षण कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *