Sone Chandi ka Aaj ka Rate: मंगलवार को दो सत्रों की तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने 960 रुपये सस्ता होकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 2640 रुपये गिरकर 2.61 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।अमेरिकी डॉलर के एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर से उबरने के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बना। निवेशक इस सप्ताह जारी होने वाले अहम अमेरिकी रोजगार और महंगाई के आंकड़ों का इंतजार कर रहे हैं, ताकि ब्याज दरों की दिशा को लेकर संकेत मिल सकें।