भारतीय शेयर बाजार सोमवार को हरे निशान पर खुला। विदेशी निधियों के प्रवाह, एशियाई बाजारों में तेजी और भारत और अमेरिका के बीच नए व्यापार समझौते के बाद उत्पन्न आशावाद के चलते सोमवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सकारात्मक रुख के साथ खुले।शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 415.97 अंक बढ़कर 83,996.37 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाल निफ्टी 126.05 अंक बढ़कर 25,819.75 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 21 पैसे बढ़कर 90.44 पर पहुंच गया।