वॉल स्ट्रीट में आई कमजोरी और तकनीकी शेयरों में जारी बिकवाली का असर वैश्विक बाजारों पर दिखा। क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में भी तेज गिरावट आई और यह अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग आधे दाम पर आ गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस लौटने के बाद बिटकॉइन में आई पूरी तेजी लगभग खत्म हो चुकी है। शुक्रवार को अमेरिकी फ्यूचर्स और एशियाई शेयर बाजारों में ज्यादातर गिरावट दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों का कैसा रहा हाल?
जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.5 प्रतिशत चढ़कर 54,073.52 पर बंद हुआ। यह इस हफ्ते की शुरुआती गिरावट से उबरता दिखा, जिसमें टेक्नोलॉजी शेयरों ने बढ़त का नेतृत्व किया। सॉफ्टबैंक ग्रुप के शेयर 1.9 प्रतिशत और चिप निर्माता टोक्यो इलेक्ट्रॉन के शेयर 3 प्रतिशत चढ़े। जापान में रविवार को आम चुनाव होने हैं, जहां प्रधानमंत्री साने ताकाइची को मजबूत जनादेश मिलने की उम्मीद है।दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 1.7 प्रतिशत गिरकर 5,076.69 पर आ गया। टेक शेयरों में कमजोरी के कारण सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 0.9 प्रतिशत और एसके हाइनिक्स के शेयर 0.6 प्रतिशत फिसले।हांगकांग का हैंग सेंग 1.2 प्रतिशत गिरकर 26,569.14 पर बंद हुआ, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट लगभग सपाट रहा और 4,075.37 पर टिक गया। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 1.6 प्रतिशत टूटकर 8,745.60 पर आ गया। ताइवान का ताइएक्स 0.2 प्रतिशत गिरा