MS Dhoni On Rohi-Virat: 7 फरवरी से भारत-श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. भारत इस फॉर्मैट में डिफेंडिंग चैंपियन है और कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया खिताब बचाने उतरेगी. इस वर्ल्ड के साथ ही फैंस का ध्यान 2027 के वर्ल्ड कप पर भी है और उनके जेहन में एक ही सवाल है कि क्या 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की भारतीय टीम में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को मिलेगी या नहीं? भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से जब ये सवाल किया गया तो उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.
उम्र टीम में चयन का पैमाना नहीं- धोनी
दरअसल, धोनी से एक प्रोग्राम के दौरान पूछा गया कि क्या रोहित-कोहली को 2027 के वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिए? इस पर धोनी ने कहा, क्यों नहीं…इसके बाद धोनी ने अपनी बात रखते हुए बताया कि टीम में सिलेक्शन का पैमाना क्या होना चाहिए. धोनी ने कहा, “मेरे मुताबिक उम्र कोई पैमाना नहीं है, हां..प्रदर्शन और फिटनेस पैमाना जरूर है. मुझे लगता है कि किसी को कुछ भी बोलने की जरूरत नहीं है. लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि सभी के साथ समान व्यवहार होना चाहिए.”