युद्ध के बीच में रूस का बड़ा कदम, जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का दिया न्योता

युद्ध के बीच में रूस का बड़ा कदम, जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का दिया न्योता

मॉस्को. रूस (Russia) ने अमेरिका (US) की मध्यस्थता में यूक्रेन युद्ध (Ukraine war) समाप्त करने के प्रयास के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का निमंत्रण दिया है। क्रेमलिन ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। दोनों देशों के बीच यह संघर्ष लगभग चार वर्षों से जारी है। क्रेमलिन की ओर से यह भी बताया गया कि रूस और यूक्रेन ने युद्ध में मारे गए सैनिकों की अदला-बदली का एक और चरण पूरा किया है। हालांकि, दोनों देशों के बीच ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने को लेकर किसी सहमति की अटकलों पर रूस ने टिप्पणी करने से इन्कार किया।

बातचीत को गति मिलने के संकेत
पिछले सप्ताहांत अबूधाबी में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत से शांति प्रयासों को कुछ गति मिली है, लेकिन दोनों पक्षों के बीच मतभेद अब भी बने हुए हैं। मोर्चे पर लड़ाई जारी है और हालिया मिसाइल हमलों से यूक्रेन को बिजली संकट का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *