एक्टर विवेक ओबेरॉय को लेकर हाल ही में उनके फिटनेस कोच और ट्रेनर विनोद चन्ना ने बताया कि एक गंभीर हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी थीं और उन्हें लगातार दर्द रहता था

एक्टर विवेक ओबेरॉय को लेकर हाल ही में उनके फिटनेस कोच और ट्रेनर विनोद चन्ना ने बताया कि एक गंभीर हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी थीं और उन्हें लगातार दर्द रहता था

एक्टर विवेक ओबेरॉय को लेकर हाल ही में उनके फिटनेस कोच और ट्रेनर विनोद चन्ना ने बताया कि एक गंभीर हादसे में उन्हें शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी थीं और उन्हें लगातार दर्द रहता था। इसी वजह थी कि वह फिल्मों से दूर हो गए थे।

हिंदी रश से बातचीत में विनोद चन्ना ने कहा कि जब विवेक उनके पास आए थे, तब उनके शरीर में कई जगह चोटें थीं। उनका वजन भी बढ़ गया था। चोटों की वजह से उन्हें लगातार दर्द रहता था। इस दर्द से चिड़चिड़ापन आने लगा था और उनका कॉन्फिडेंस भी कम हो गया था।

उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने विवेक के साथ बहुत धीरे-धीरे काम शुरू किया। उनका मकसद था कि एक्सरसाइज से दर्द और ज्यादा न बढ़े। विनोद ने कहा कि जब किसी इंसान की जिंदगी में लगातार उतार-चढ़ाव आते हैं और वह चोटों से गुजरता है, तो उसकी मेंटल स्टेट भी बदल जाती है। ऐसे समय में उसे अलग तरह से संभालना पड़ता है और उसे पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *