कंगना रनोट ने हाल ही में फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता पर संगीन आरोप लगाए हैं। कंगना ने कहा है कि मसाबा गुप्ता ने राम जन्मभूमि दर्शन में पहुंचने से ठीक अपने लेबल की साड़ी देने से इनकार कर दिया था। जबकि एक्ट्रेस वो साड़ी पहनकर इवेंट के लिए रवाना हो चुकी थीं। कंगना को इससे काफी अपमानित महसूस हुआ, जिसके बाद वो काफी रोई थीं।
कंगना ने हाल ही में ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर इस वाकये का जिक्र करते हुए लिखा है, ‘डिजाइनर तब बहुत खुश होते हैं जब उनके कपड़े किसी सेलिब्रिटी पर दिखते हैं। क्या आपने कभी देखा कि मसाबा गुप्ता या उनके ब्रांड ने इन (मेरी) तस्वीरों को इस्तेमाल किया हो? ये तस्वीरें इंटरनेट पर हर जगह थीं। तो फिर उन्होंने इन्हें इस्तेमाल क्यों नहीं किया? या फिर स्टाइलिस्ट ने उन्हें टैग क्यों नहीं किया?’