BSF के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी; नक्सल प्रभावित गरियाबंद में आपात लैंडिंग

BSF के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी; नक्सल प्रभावित गरियाबंद में आपात लैंडिंग

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार दोपहर BSF हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया। जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। जानकारी मिलते ही CRPF जवानों ने हेलीकॉप्टर की घेराबंदी कर दी। वहीं प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई है।

ओडिशा से रायपुर जा रहा था हेलीकॉप्टर

जानकारी के मुताबिक, BSF का हेलीकॉप्टर ओडिशा से रायपुर जा रहा था। इसी बीच CRPF के दर्री पारा कैंप के पास उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की गई है। फिलहाल जवानों ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *