अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की एक सीक्रेट टीम वेनेजुएला में पहचान बदलकर दाखिल हुई

अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की एक सीक्रेट टीम वेनेजुएला में पहचान बदलकर दाखिल हुई

अमेरिका की सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की एक सीक्रेट टीम वेनेजुएला में पहचान बदलकर दाखिल हुई। इस टीम में अनुभवी एजेंट शामिल थे। इनका मिशन था मादुरो की हर हरकत पर नजर रखना। उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाना। वे बिना किसी की नजर में आए महीनों तक कराकास की गलियों में छिपकर रहे।

वे मादुरो के रोजाना के रूटीन को ट्रैक करते। जैसे वे सुबह कहां जाते, क्या खाते, किससे मिलते, यहां तक कि उनके पालतू जानवरों की आदतें भी नोट की जातीं। अमेरिका का एक करीबी इनसाइडर जो मादुरो के सर्कल में था, उसने ऑपरेशन के लिए कई खास टिप्स दिए।

ऊपर आसमान में कई अमेरिकी स्टेल्थ ड्रोन उड़ते रहते, जो बिना पता चले वीडियो और फोटो भेजते। NYT की रिपोर्ट के मुताबिक यह सब इतना खतरनाक था कि अगर पकड़े जाते, तो मौत निश्चित थी। वेनेजुएला में अमेरिकी दूतावास 2019 से बंद है, जिसके कारण एजेंटों को कोई बाहरी मदद भी नहीं मिल पा रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *