थाईलैंड की टूरिस्ट सिटी पटाया में एक भारतीय टूरिस्ट के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। लोकल मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 27 दिसंबर की रात एक भारतीय नागरिक पर कुछ ट्रांसजेंडर महिलाओं ने हमला किया। आरोप है कि पर्यटक ने मसाज के बदले पैसा देने से इनकार कर दिया था।
यह घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें तीन ट्रांसजेंडर महिलाएं 52 साल के भारतीय नागरिक राज जसूजा से पैसे की मांग कर रही हैं। जब उसने पेमेंट से इनकार किया और कार से वहां से निकलने की कोशिश करने लगा तो विवाद बढ़ गया।
रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांसजेंडर महिलाओं ने आरोप लगाया कि जसूजा ने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने जसूजा को कार से बाहर खींचा गया और उसकी पिटाई की। बाद में इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने उन्हें बचाया। जसूजा के चेहरे और सिर में चोट लगी।
उन्हें इलाज के लिए पट्टामाकुन अस्पताल ले जाया गया। थाई पुलिस ने कहा है कि जसूजा के पूरी तरह ठीक होने के बाद उनसे औपचारिक शिकायत दर्ज कराने को कहा जाएगा। इसके बाद मामले की जांच थाई कानून के तहत की जाएगी।