Salman Khan 60th Birthday: आज 27 दिसंबर 2025 को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशकों से ज्यादा समय से राज कर रहे सलमान खान को वो सबकुछ मिला, जिसकी चाहत हर इंसान करता है—दौलत, शोहरत, फैंस का प्यार और स्टारडम। लेकिन कहा जाता है कि जिंदगी में हर किसी की कोई न कोई ख्वाहिश अधूरी रह जाती है, और सलमान खान भी इससे अछूते नहीं हैं।
सलमान खान का नाम आते ही बॉक्स ऑफिस हिट्स, दमदार पर्सनैलिटी और स्टार पावर की तस्वीर सामने आ जाती है। हिंदी सिनेमा में उनका इतना प्रभाव है कि जिस प्रोजेक्ट से वे जुड़ जाते हैं, उसकी किस्मत बदल जाती है। आलीशान लाइफस्टाइल, करोड़ों की संपत्ति और देश-विदेश में फैले प्रशंसक—सब कुछ होने के बावजूद सलमान की निजी जिंदगी में एक खालीपन अक्सर चर्चा में रहा है। 60 की उम्र में भी वे अविवाहित हैं, हालांकि इसे लेकर उन्होंने कभी कोई शिकवा नहीं जताया।