अक्षय खन्ना इस वक्त ‘धुरंधर’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. 22 दिनों बाद फिल्म ने 1000 करोड़ का कारोबार कर लिया है. पर अब लगता है कि उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली है. क्योंकि अजय देवगन की जो फिल्म ‘दृश्यम 3’ उन्होंने छोड़ी है, उसके मेकर्स का एक्टर पर बुरी तरह गुस्सा फूटा है. 2 अक्टूबर, साल 2026 में फिल्म को रिलीज किया जाना है. जिसका अजय देवगन फिलहाल काम कर रहे हैं. अक्षय खन्ना भी पार्ट 3 का हिस्सा थे. जिसके लिए उन्होंने 21 करोड़ की डिमांड की थी. साथ ही चाहते थे कि पार्ट 3 के लिए उन्हें विग मिले. लेकिन मेकर्स से बात नहीं बनी और वो बाहर हो गए. अब ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने एक्टर को लेकर कई बड़े खुलासे कर दिए हैं |
लंबे वक्त से जानकारी आ रही थी कि अक्षय खन्ना ‘दृश्यम 3’ का हिस्सा नहीं होंगे. इसी बीच बॉलीवुड पर एक रिपोर्ट छपी है. जिसने इंटरनेट पर हलचल पैदा कर दी है. दरअसल ‘दृश्यम 3’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अक्षय खन्ना को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं. प्रोड्यूसर ने बताया कि वो अक्षय खन्ना को लीगल नोटिस भेजने वाले हैं. साथ ही कंफर्म कर दिया है कि अब अक्षय खन्ना की जगह फिल्म में जयदीप अहलावत होंगे. पर ऐसा अक्षय खन्ना ने क्या किया है कि मेकर्स का गुस्सा फूट गया है |