सिनेमाघरों में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज के तीन हफ्ते पूरे करने को है और फिल्म का कलेक्शन काफी अच्छा जा रहा है. एक समय था जब किसी फिल्म के लिए 100 करोड़ कमाना भी बड़ी बात मानी जाती थी. लेकिन अब दौर बदल गया है. अब फिल्में धड़ल्ले से 1000 करोड़ रुपए कमा रही हैं. साल 2023 में शाहरुख खान की फिल्म पठान और जवान ने 1000 करोड़ रुपए कमाकर कीर्तिमान रच दिया था. इसके बाद साल 2024 में अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने भी करीब 1800 करोड़ रुपए की कमाई की थी. मगर साल 2025 में दिसंबर महीने तक भी कोई फिल्म 1000 करोड़ नहीं कमा सकी |
2025 की शुरुआत में ही विकी कौशल की छावा फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की थी और 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. वहीं दूसरी तरफ ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा चैप्टर 1 ने 850 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. मगर दोनों ही फिल्में 1000 करोड़ के जादुई आंकड़े को पार नहीं कर सकी थीं. मगर अब रणवीर सिंह की धुरंधर 20 दिनों में इस कमाल के बहुत नजदीक पहुंच गई है. 20 दिनों में फिल्म ने 920 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म को क्रिसमस फेस्टिवल का भी फायदा मिलने की संभावना है. ऐसे में पूरे आसार नजर आ रहे हैं कि ये फिल्म साल 2025 के अलविदा होते-होते 1000 करोड़ की कमाई कर सकती है.
कितना रहा था छावा का कलेक्शन?