साल 2025 में सिर्फ सलमान खान और आमिर खान की फिल्में आईं. पर शाहरुख खान नहीं दिखे. साल 2026 और जबरदस्त साबित होगा, क्योंकि शाहरुख खान किंग बनकर आ रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सलमान खान फौजी बने दिखेंगे. पर अब आमिर खान नहीं आएंगे. लेकिन नए अपडेट से पता लगा कि वो फैन्स के लिए सॉलिड तैयारी कर रहे हैं. यूं तो इस साल उनकी कमबैक फिल्म आई थी- Sitaare Zameen Par. इस पिक्चर को काफी पसंद किया गया था और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई. साथ ही रजनीकांत की ‘कुली’ में भी कैमियो किया था. लेकिन फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब पता लगा कि 3 Idiots का सीक्वल बनने जा रहा है. इस बार ‘4 इडियट्स’ आ रहे हैं. पर फिल्म की शूटिंग पर एक नया अपडेट आया है |
25 दिसंबर, 2009… जब आमिर खान की फिल्म ‘3 इडियट्स’ रिलीज हुई. राजकुमार हिरानी की फिल्म में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की जोड़ी को बहुत प्यार मिला. जो कि ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर बेस्ड थी. रैंचो, फरहान कुरैशी और राजू रस्तोगी ने सबको जिंदगी जीने का एक अलग और नया तरीका सिखाया. जो आज भी कई लोगों की फेवरेट लिस्ट में पहले नंबर पर बनी है. लेकिन अब नई फिल्म यानी पार्ट 2 भी लाया जा रहा है. साल 2026 में फिल्म का काम शुरू कर दिया जाएगा |