अगर आप हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम जोड़कर अपने फ्यूचर के लिए बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. खास बात यह है कि अगर आप जनवरी 2026 से RD में निवेश शुरू करते हैं, तो 5 साल बाद आपकी रकम करीब ₹7.5 लाख तक पहुंच सकती है, जबकि आपका कुल निवेश लगभग ₹1.19 लाख होगा |
पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम उन लोगों के लिए सबसे सही है जो नियमित रूप से छोटी बचत करना चाहते हैं. इसमें निवेश की शुरुआत मात्र ₹100 प्रति महीने से की जा सकती है और अपनी सुविधा के अनुसार इसे बढ़ाया भी जा सकता है. RD का टेन्योर 5 साल का होता है. इसमें ब्याज हर तिमाही जोड़ा जाता है और मैच्योरिटी पर पूरी रकम एक साथ मिलती है. यह स्कीम बच्चों की पढ़ाई, शादी या भविष्य की जरूरतों के लिए सुरक्षित फंड बनाने का अच्छा जरिया है |