हाल में खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह जल्द ही डॉन-3 की तैयारी शुरू करने वाले हैं। जनवरी 2026 के आखिरी में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।
लेकिन अब रणवीर सिंह ने फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म डॉन-3 से खुद को अलग कर लिया है। एक्टर ने ये फैसला धुरंधर की सफलता की वजह से लिया है।
पिंकविला ने सोर्स के हवाले से लिखा है- ‘रणवीर संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्ममेकर्स के साथ काम करना चाहते हैं। साथ ही, वो एक के बाद एक गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते। खासकर तब जब धुरंधर पहले ही इस जोनर में अपनी पहचान बना चुकी है।’