टीम इंडिया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव किसी की तलाश में हैं? वो कौन है, उसका खुलासा उन्होंने साउथ अफ्रीका से T20 सीरीज जीतने के बाद बताया. भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की T20 सीरीज 3-1 से अपने नाम की. अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी मैच खेला गया, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को 30 रन से हराया. T20 सीरीज जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव टीम परफॉर्मेन्स से गदगद नजर आए. लेकिन साथ ही उन्होंने उसका भी जिक्र किया, जो खोया है और जिसकी उन्हें तलाश है |
टीम इंडिया का कौन खोया है?
सूर्यकुमार यादव ने अहमदाबाद में मैच के बाद हुए प्रजेन्टेशन में बताया कि टीम इंडिया का कौन खो गया है?उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज काफी चैलेंजिंग रही. जो ब्रांड ऑफ क्रिकेट हम खेलना चाहते थे, हम वही खेले और नतीजा सामने है. उन्होंने कहा कि हम जो करना चाहते थे, हमने वही किया |
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में कोई खोया भी दिखा. उन्होंने कहा कि जिसे हम नहीं देख सके, वो रहा- सूर्या द बैटर. उन्होंने माना कि कप्तान सूर्या को तो सबने देखा मगर बल्लेबाज सूर्या सीरीज में कहीं खोया दिखा |