पतंजलि फूड्स की बढ़ती शेयर वैल्यू, निवेशकों की जेब में ₹3900 करोड़ का फायदा

पतंजलि फूड्स की बढ़ती शेयर वैल्यू, निवेशकों की जेब में ₹3900 करोड़ का फायदा

ऐसा लग रहा है कि पतंजलि फूड्स के शेयरों ने अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ ली है. 15 दिसंबर के बाद से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 7 फीसदी की तेजी देखने को मिल चुकी है | जिसकी वजह से निवेशकों को करीब 3900 करोड़ रुपए की कमाई हो चुकी है. खास बात तो ये है कि इस तेजी की वजह से कंपनी वैल्यूएशन एक बार फिर से 61 हजार करोड़ रुपए को पार कर गई है |अगर बात आज यानी शुक्रवार की बात करें तो पतंजलि फूड्स के शेयरों में कारोबारी सत्र के दौरान पौने तीन फीसदी तक की तेजी देखने को मिल चुकी है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर शेयर बाजार में पतंजलि फूड्स के शेयरों के आंकड़े क्या कहानी कह रहे हैं |

शेयरों में आई तेजी

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन पतंजलि के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है. दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर कंपनी के शेयरों में 1.20 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है और दाम 558.30 रुपए पर हैं. जबकि कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर 2.75 फीसदी की तेजी के साथ कंपनी के शेयर 566.85 रुपए भी पहुंचे. वैसे कंपनी के शेयर 555.65 रुपए पर ओपन हुए थे | जबकि एक​ दिन पहले कंपनी के शेयर 551.70 रुपए पर बंद हुए थे. वैसे कंपनी के शेयर शुक्रवार को 52 हफ्तों के लो से 13 फीसदी से ऊपर पहुंच गए हैं. वैसे कंपनी का शेयर आज ही अपने 52 हफ्तों के लोअर लेवल 500 रुपए पर भी पहुंच गया था. उसके बाद कंपनी के शेयरों में जबरदस्त उछाल आया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *