एक्शन से भरपूर होगी ‘डेविड रेड्डी’, पहली झलक में मनोज मांचू का खतरनाक अंदाज

एक्शन से भरपूर होगी ‘डेविड रेड्डी’, पहली झलक में मनोज मांचू का खतरनाक अंदाज

तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ में विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज मांचू अब नई एक्शन पैक्ड फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी आगामी पैन इंडिया फिल्म ‘डेविड रेड्डी’ की शूटिंग शुरू हो गई है। अब फिल्म की हिंदी झलक भी सामने आई है। जानिए क्या है फिल्म की कहानी |

1897 से 1922 के समय की दिखेगी कहानी

2 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में जमकर एक्शन देखने को मिलता है। फिल्म की कहानी 1897 से 1922 के समय पर आधारित है। इसलिए इसकी पहली झलक में भी सुभाष चंद्र बोस और ब्रिटिश साम्राज्य के बारे में सुनने को मिलता है। फर्स्ट ग्लिप्स में दिखाया गया है कि कैसे अंग्रेजों से मुकाबला करने के लिए एक फैक्ट्री में हथियार बनाए जा रहे हैं। इस अनाउंसमेंट वीडियो में दिखाया गया है कि जलियांवाला बाग में हुए नरसंहार के बाद अंग्रेजों के खिलाफ भारतीयों में गुस्सा था। इन्हीं से मुकाबला करने के लिए डेविड रेड्डी नाम के एक व्यक्ति ने खुद हथियार बनाने की ठानी। फिल्म में मनोज मांचू को फुल एक्शन हीरो के अवतार में दिखाया गया है। फिलहाल अभी सिर्फ फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *