बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित जल्द ही ओटीटी पर धूम मचाती हुई नजर आएंगी | दरअसल उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ की काफी चर्चा हो रही है. इस शो में दिग्गज एक्ट्रेस एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है. दर्शक पहली बार इस हसीना को सीरियल किलर के किरदार में देखने वाले हैं. इसकी रिलीज से ठीक पहले एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने इस किरदार को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने इसके लिए किन मुश्किलों का सामना किया?
माधुरी दीक्षित ने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू चार दशक पहले किया था. उनकी पहली फिल्म ‘अबोध’ (1984) थी. माधुरी ने 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड पर खूब राज किया था. इसके बाद भी उनका जलवा जारी रहा | उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार बड़े पर्दे पर निभाए. लेकिन, अब वो ओटीटी पर सीरियल किलर के किरदार में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए इस किरदार पर बड़ा खुलासा किया है |