रक्षा क्षेत्र की दिग्गज सरकारी कंपनी, बीईएमएल लिमिटेड (BEML Ltd) को रक्षा मंत्रालय से एक बड़ा ऑर्डर मिला है | बीईएमएल लिमिटेड ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसे रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) की तरफ से करीब 110 करोड़ रुपये का एक अहम वर्क ऑर्डर प्राप्त हुआ है | यह ऑर्डर कंपनी के नियमित कारोबारी गतिविधियों का ही हिस्सा है, जिसके तहत बीईएमएल को रक्षा मंत्रालय के लिए इंजनों की आपूर्ति करनी है |
कंपनी की ऑर्डर बुक 16,342 करोड़ रुपये
इस ऑर्डर से कंपनी की कुल ऑर्डर बुक को और मजबूती मिली है. आंकड़ों पर गौर करें तो H1 FY26 तक कंपनी की ऑर्डर बुक 16,342 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई है. यह बीईएमएल के इतिहास में अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है | किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर या डिफेंस कंपनी के लिए इतनी भारी-भरकम ऑर्डर बुक का होना, भविष्य में होने वाली कमाई की स्पष्ट तस्वीर पेश करता है, जो निवेशकों के भरोसे को बढ़ाने का काम करता है |