सनी देओल एक बार फिर ‘फौजी’ बनकर लौट रहे हैं. इस साल उनकी ‘जाट’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कारोबार किया. पर कमाई काफी स्लो रही. अब बारी है साल 2026 की, जब उनकी तीन फिल्में कंफर्म रिलीज हो रही है| शुरुआत पहले ही महीने से होगी. जब 23 जनवरी, 2026 को ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का टीजर आने वाला है, जिसके लिए मेकर्स ने विजय दिवस का खास दिन चुना है | जब पाकिस्तानी सैनिकों ने भारत के सामने घुटने टेक दिए थे. सनी देओल की इस बार पूरी टीम बदल चुकी है. उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी दिख रहे हैं. पर क्या आप जानते हैं फिल्म के लिए किसने कितनी फीस ली है?
साल 1997, जब पहली बार सनी देओल की ‘बॉर्डर’ रिलीज हुई. यह पिक्चर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बेस्ड थी. जिसमें तब सनी देओल की टीम में जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और पुनीत इस्सर ने काम किया था.जबकि, इस बार सुनील शेट्टी के बेटे अहान बॉर्डर के सीक्वल में हैं | एक बार फिर फिल्म ‘बॉर्डर’ के सीक्वल में सनी देओल कुलदीप सिंह चांदपुरी का किरदार निभाते दिखेंगे. इस पिक्चर से चारों फौजी का पहला लुक भी सामने आ गया है. अब जानिए फीस कितनी है?
‘बॉर्डर 2’ के लिए कितनी फीस वसूली?
सनी देओल के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. अगले साल के लिए वो पहले ही दो फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर चुके हैं. एक है- ‘बॉर्डर 2’ और दूसरी- ‘गबरू’, जबकि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भी हनुमान बन रहे हैं. जो फिल्म दिवाली पर रि