भारत ने दिखाई आर्थिक मजबूती, अमेरिकी टैरिफ के बीच घटा व्यापार घाटा

भारत ने दिखाई आर्थिक मजबूती, अमेरिकी टैरिफ के बीच घटा व्यापार घाटा

नवंबर महीने में भारत के विदेशी व्यापार से जुड़ी एक राहत भरी खबर सामने आई है| सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट घटकर 24.53 बिलियन डॉलर रह गया है, जो बीते पांच महीनों में सबसे निचला स्तर है. इस सुधार के पीछे दो बड़ी वजहें रहीं, एक तरफ अमेरिका को भारत का निर्यात बढ़ा, वहीं दूसरी ओर सोना, कच्चा तेल और कोयले का इंपोर्ट कम हुआ |

उम्मीद से बेहतर रहे आंकड़े

इकोनॉमिस्ट्स को नवंबर में ट्रेड डेफिसिट करीब 32 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान था, लेकिन वास्तविक आंकड़े इससे कहीं बेहतर निकले. इससे पहले अक्टूबर में ट्रेड डेफिसिट 41.68 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था. नवंबर के आंकड़ों ने यह संकेत दिया है कि भारत का एक्सपोर्ट सेक्टर धीरे-धीरे मजबूती पकड़ रहा है |

भारत से अमेरिका को एक्सपोर्ट में जबरदस्त उछाल

नवंबर में अमेरिका को भारत का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट महीने-दर-महीने करीब 10 प्रतिशत बढ़कर लगभग 6.92 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया | सालाना आधार पर देखें तो यह बढ़ोतरी 21 प्रतिशत से भी ज्यादा रही. यह दिखाता है कि भारी टैरिफ के बावजूद भारतीय उत्पादों की मांग अमेरिकी बाजार में बनी हुई है | कॉमर्स सेक्रेटरी राजेश अग्रवाल ने भी इस पर भरोसा जताते हुए कहा कि भारत ने अमेरिका को होने वाले निर्यात में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *