जिन निवेशकों ने 2020 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) में पैसे लगाए थे, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है | भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने SGB 2020-21 सीरीज-III के लिए प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख और कीमत घोषित कर दी है. जिसके बाद साफ हो गया है कि गोल्ड बॉन्ड ने बीते पांच साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है |
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की स्कीम है, जिसे RBI मैनेज करता है. इसका कुल मैच्योरिटी पीरियड 8 साल का होता है, लेकिन निवेशकों को 5 साल पूरे होने के बाद प्रीमैच्योर रिडेम्पशन का विकल्प मिल जाता है. यानी निवेशक चाहें तो पूरे 8 साल इंतजार किए बिना बीच में भी अपना पैसा निकाल सकते हैं |