Google Analytics Meta Pixel
अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे

अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे

अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। फिर दोपहर 1.30 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम में सम्मान समारोह का हिस्सा बनेंगे। मेसी भारत में 3 दिन का ‘GOAT इंडिया’ टूर कर रहे हैं। आज उनके दौरे का आखिरी दिन है। शनिवार को वे कोलकाता और हैदराबाद पहुंचे। वहीं रविवार को मुंबई में सचिन तेंदुलकर से मिले।

मेसी ने छेत्री को जर्सी गिफ्ट की रविवार को मेसी ने मुंबई में सुआरेज और डी पॉल के साथ पैडल इवेंट में हिस्सा लिया। वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर से ही दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5.30 बजे भारत के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री वानखड़े स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन स्टार्स और मित्र स्टार्स टीम के साथ फ्रेंडली मैच खेला। बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ भी मैच खेलते नजर आए। मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।

शाम करीब 6 बजे सचिन तेंदुलकर और मेसी वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे। मेसी यहां छेत्री से मिले और उन्हें मोमेंटो और जर्सी भी गिफ्ट की। कुछ देर बाद मेसी ने पेनल्टी शूटआउट में हिस्सा लिया। इस दौरान फैंस ने बार्का (मेसी के पिछले क्लब बार्सिलोना) के नारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *