हंसी का ओवरडोज़ फिर लौटेगा, कपिल शर्मा जल्द शुरू करेंगे शो का चौथा सीजन

हंसी का ओवरडोज़ फिर लौटेगा, कपिल शर्मा जल्द शुरू करेंगे शो का चौथा सीजन

मशहूर एक्टर और कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं’ 2 को लेकर लगातार चर्चा में चल रहे हैं. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कपिल शर्मा के फैंस के लिए एक और बड़ी गुड न्यूज सामने आई है. बड़े पर्दे के साथ-साथ कपिल ओटीटी पर भी धूम मचाते हुए नजर आएंगे. दरअसल बात ये है कि उनके कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए सीजन का ऐलान हो चुका है. आइए जानते हैं कि नए सीजन की शुरुआत कब से होगी?

कपिल शर्मा सालों तक टीवी के जरिए अपनी कॉमेडी से देश-दुनिया के दर्शकों का दिल जीतते रहे हैं. हालांकि बीते कुछ सालों में कपिल ने टीवी का दामन छोड़कर ओटीटी का दामन थाम लिया था. वो अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीन सीजन नेटफ्लिक्स पर ला चुके हैं. जबकि अब इसका चौथा सीजन दस्तक देने जा रहा है. नेटफ्लिक्स ने बुधवार, 10 दि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *