अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमनिटेरियन अवॉर्ड: वन्यजीव संरक्षण में नई मिसाल

अनंत अंबानी को ग्लोबल ह्यूमनिटेरियन अवॉर्ड: वन्यजीव संरक्षण में नई मिसाल

वॉशिंगटन। भारत के उद्योगपति अनंत अंबानी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के ‘वनतारा’ संस्थापक, को ‘ग्लोबल ह्यूमनिटेरियन अवॉर्ड फॉर एनिमल वेलफेयर’ से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें पशु कल्याण और संरक्षण के क्षेत्र में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया गया। अनंत अंबानी इस सम्मान को पाने वाले सबसे युवा और पहले एशियाई व्यक्ति बन गए हैं। यह सम्मान वॉशिंगटन डीसी में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया, जिसमें दुनिया भर के वन्यजीव संरक्षण विशेषज्ञ और पशु कल्याण कार्यकर्ता शामिल हुए।
ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी ने इस पुरस्कार के जरिए अनंत अंबानी और उनके नेतृत्व में स्थापित वनतारा की सराहना की। वनतारा ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू, पुनर्वास और प्रजातियों के संरक्षण की परिभाषा बदल दी है। उनके कार्यों ने पशु कल्याण और संरक्षण में एक नया वैश्विक मानक स्थापित किया है। संस्था ने कहा कि वनतारा केवल एक रेस्क्यू सेंटर नहीं है, बल्कि यह एक अभयारण्य है, जो हर जीवन को गरिमा, देखभाल और उम्मीद देने के लिए समर्पित है। समारोह में ग्लोबल ह्यूमन सोसाइटी की प्रेसिडेंट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *