टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले

टीम से हटे वैभव सूर्यवंशी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में यूपी के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेले

क्रिकेट | सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जिस वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से बिहार के लिए रन जोर-जोर से बरसते दिखा. उनके बल्ले से शतक भी देखने को मिला. फिर क्या हुआ की रिंकू सिंह की कप्तानी वाली उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाफ वो बिहार की प्लेइंग इलेवन में दिखे ही नहीं. वो टीम से बाहर रहे? ऐसी खबर है कि वैभव सूर्यवंशी के उत्तर प्रदेश के खिलाफ बिहार की टीम में शामिल ना होने की वजह उनके सामने खड़ा एक बड़ा मिशन रहा. वैभव को उस मिशन की खातिर ही बिहार का आखिरी ग्रुप मैच स्किप करना पड़ा है. मतलब उससे बाहर होना पड़ा है |

नए मिशन पर वैभव सूर्यवंशी

अब आप सोच रहे होंगे कि वैभव सूर्यवंशी का वो मिशन क्या है, जिसके लिए वो बिहार की टीम से बाहर हो गए? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका वो मिशन है- अंडर 19 एशिया कप 2025, जिसका आगाज 12 दिसंबर से होने जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *