नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने देशभर में हाईवे मोनेटाइजेशन को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. NHAI अब Raajmarg Infra Investment Trust (RIIT) नाम का पब्लिक InvIT बनाने की प्रक्रिया में है, जिसके जरिए नेशनल हाईवे की संपत्तियों से कमाई के नए रास्ते खुलेंगे. इसी के तहत NHAI ने Raajmarg Infra Investment Managers Pvt Ltd (RIIMPL) को InvIT का इन्वेस्टमेंट मैनेजर बना दिया है |
क्या है पब्लिक InvIT?
पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) एक ऐसा निवेश प्लेटफॉर्म होता है जिसमें आम लोग भी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में सीधे पैसा लगा सकते हैं और उस पर नियमित आय प्राप्त कर सकते हैं. इसकी यूनिट्स शेयर मार्केट NSE और BSE पर लिस्ट होती हैं. यानी यह निवेश का वही आसान विकल्प है, जैसे म्यूचुअल फंड या इक्विटी |