AUS vs ENG : एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में Mitchell Starc Record ने गाबा में बड़ा इतिहास रच दिया। पहले दिन इंग्लैंड ने 4 विकेट पर 196 रन बनाए, जहां जो रूट और बेन स्टोक्स पारी को संभाल रहे हैं। लेकिन मुकाबले में असली आकर्षण रहा मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी, जिसने उन्हें टेस्ट क्रिकेट का नया रिकॉर्डधारी बना दिया।
मिचेल स्टार्क ने इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को पहली ही गेंद पर शून्य पर आउट करते हुए अपने टेस्ट करियर के 414 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ उन्होंने पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम को पीछे छोड़ दिया। अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट झटके थे, जबकि स्टार्क ने यह उपलब्धि सिर्फ 102 मैचों में ही हासिल कर ली। इस तरह Mitchell Starc Record अब बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में सबसे अधिक विकेट लेने का बन गया है।
स्टार्क का बेहतरीन प्रदर्शन यहीं खत्म नहीं हुआ। पहले एशेज टेस्ट में उन्होंने जो रू