धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की टीम बुधार को हंगामा ओटीटी अवॉर्ड का हिस्सा बनी थी

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की टीम बुधार को हंगामा ओटीटी अवॉर्ड का हिस्सा बनी थी

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस की टीम बुधार को हंगामा ओटीटी अवॉर्ड का हिस्सा बनी थी। इस दौरान टीम ने फिल्म और धर्मेंद्र के साथ सेट पर बिताए पलों को याद किया। इस दौरान अमिताभ बच्चन के नातिन और फिल्म के लीड एक्टर अगस्त्या नंदा बेहद भावुक नजर आए। वहीं जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है।

जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कहा, ‘जब वो सेट पर आते थे, जिस तरह से वो माहौल को इतना इजी करते थे। और जो रोल वो प्ले कर रहे हैं फिल्म में वो आसान नहीं था। ये बहुत मुश्किल है। बहुत कम लोगों को समझ आएगी ये बात। अरुण खेत्रपाल के पिता का रोल निभाना, जो खुद एक आर्मी पर्सन हैं। जो एक बहुत बारीक लकीर होती है, वो जज्ब कर लेने में, बयां करने में, वो धरम जी ने कमाल निभाई। तो मेरे लिए ये बहुत स्पेशल है जब मैंने उनके साथ ये फिल्म की।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *