इंटरनेशनल लीग टी-20 के दूसरे मैच में बुधवार को अबू धाबी नाइट राइडर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 39 रन से हराया

इंटरनेशनल लीग टी-20 के दूसरे मैच में बुधवार को अबू धाबी नाइट राइडर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 39 रन से हराया

इंटरनेशनल लीग टी-20 के दूसरे मैच में बुधवार को अबू धाबी नाइट राइडर्स ने शारजाह वॉरियर्स को 39 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में शारजाह की टीम 9 विकेट पर 194 रन ही बना सकी।

लिविंगस्टन ने 82 रन बनाए टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे अबू धाबी के लिए लियम लिविंगस्टन ने 38 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। शेरफेन रदरफोर्ड ने 27 गेंदों पर 45 रन की उपयोगी पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *