साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हरा दिया। रायपुर में बुधवार को मेहमान टीम ने 359 रन का टारगेट 49.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम से ऐडन मार्करम ने सेंचुरी लगाई।
बुधवार को क्विंटन डी कॉक के आउट होते ही विराट कोहली ने मैदान में डांस किया। ऐडन मार्करम के शॉट पर बाउंड्री पर खड़े तिलक वर्मा ने हवा में छलांग लगाकर सिक्स को बचा लिया। दूसरी ओर रोहित शर्मा ने नांद्रे बर्गर के ओवर में लगातार तीन चौके लगाए, लेकिन उसी ओवर में अगली गेंद पर वे आउट भी हो गए।