पेट्रोल-डीजल रेट पर बड़ा अपडेट…जानें किस शहर में सबसे सस्ता मिल रहा है तेल, देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

पेट्रोल-डीजल रेट पर बड़ा अपडेट…जानें किस शहर में सबसे सस्ता मिल रहा है तेल, देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें जारी हो गई हैं. क्रूड ऑयल के अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव का असर फिलहाल भारतीय बाजार पर नहीं दिखा है और रेट स्थिर बने हुए हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन राज्यवार टैक्स के कारण कई शहरों में रेट अलग-अलग देखने को मिले. खासकर महानगरों में पेट्रोल 100 रुपये के आस-पास या उससे ऊपर दर्ज किया गया है.

दिल्ली सबसे सस्ता महानगर
आज दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है. यहां रेट अन्य बड़े शहरों की तुलना में काफी सस्ते हैं. वहीं मुंबई और कोलकाता में कीमतें 100 रुपये के पार बनी हुई हैं, जिससे उपभोक्ता खर्च बढ़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *