Google Analytics Meta Pixel
एलन मस्क और कामत के पॉडकास्ट का टीजर सामने आते ही मची हलचल

एलन मस्क और कामत के पॉडकास्ट का टीजर सामने आते ही मची हलचल

वाशिंगटन। टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क का पॉडकास्ट खूब चर्चा में है। मस्क के साथ जेरोधा के सह-संस्थापक और अरबपति निखिल कामत ने पॉडकास्ट किया। इस पॉडकास्ट का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कामत ने 96 सेकंड का नया ट्रेलर जारी किया, जिसमें दोनों के बीच हुई बातचीत और हल्के-फुल्के पलों की झलक देखने को मिली। वीडियो में दोनों कॉफी पीते और हंसते मुस्कुरात नजर आए, जिसके बाद कई यूजर्स ने यह सवाल तक कर दिया था कि क्या वाकई यह बातचीत सच में हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक निखिल कामत को इस पॉडकास्ट में एलन मस्क की कद-काठी देखकर हैरानी जताते हुए भी देखा गया। वे मुस्कुराते हुए कहते हैं, ‘पहली बात जो मैं कहूंगा, आप जितना मैंने सोचा था उससे कहीं ज्यादा लंबे, भारी और मस्कुलर हैं। इस पर एलन मस्क मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं, ‘ओह, बस कीजिए… आप मुझे शर्मिंदा कर देंगे। दोनों इस पर खूबर हंसते हैं।
इस बातचीत में एक दिलचस्प पल तब आता है जब कामत ने मस्क से पूछा कि ‘द मैट्रिक्स’ फिल्म का कौन-सा किरदार वे निभाना पसंद करेंगे। इस पर मस्क कहते हैं, ‘उम्मीद है कि एजेंट स्मिथ नहीं… वह मेरा हीरो है। काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *